الأحد، 8 أغسطس 2021

Sarla Thukral Google Doodle: 107 साल पहले आज ही जन्मी थीं भारत की पहली महिला पायलट सरला ठकराल, जानिए उनके बारे में


सरला का जीवन लाखों भारतीय महिलाओं को प्रेरणा देने वाला है। उनसे सीख सकते हैं कि कैसे अपने सपनाें काे हकीकत में बदला जाए। गूगल ने सरला के 107वें जन्मिदन पर डूडल बनाकर उन्‍हें याद किया।

नई दिल्‍ली
गूगल ने रविवार काे सरला ठकराल को उनके 107वें जन्‍मदिन पर डूडल बनाकर याद किया। सरला देश की पहली महिला पायलट थीं। इस डूडल में एक महिला को दिखाया गया है। वह हवाई जहाज उड़ाती दिख रही है। इस डूडल का डिजाइन वृंदा जवेरी ने बनाया है। ठकराल एविएशन सेक्‍टर में करियर बनाने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। यही कारण है कि अमेरिकी टेक्‍नोलॉजी कंपनी ने उनके सम्‍मान में डूडल बनाने का फैसला लिया।
  • Highway फिल्म में लीड ऐक्टर कौन है? जवाब दीजिए इनाम मिलेगा
सरला का जन्‍म 8 अगस्‍त, 1914 को दिल्‍ली में हुआ था। बाद में वह लाहौर में शिफ्ट हो गई थीं। 1936 में 21 साल की उम्र में उन्‍हें एविएशन पायलट लाइसेंस मिल गया था। वह शानदार पायलट होने के साथ बेहतरीन डिजाइनर और उद्यमी भी थीं। उनके पति पीडी शर्मा एयरमेल पायलट थे। बताया जाता है कि उनकी ससुराल में करीब 9 लोग हवाई जहाज उड़ा लेते थे। उन्‍हीं से सरला को पायलट बनने की प्रेरणा मिली।


21 साल की उम्र में सरला ने जिप्‍सी मॉथ नाम का दो सीटर एयरक्राफ्ट उड़ाया था। इस दौरान उन्‍होंने पारंपरिक साड़ी पहन रखी थी। थी। जोधपुर फ्लाइंग क्‍लब में उन्‍होंने विमान उड़ाने की ट्रेनिंग ली थी। 16 साल की उम्र में पीडी शर्मा से सरला की शादी हुई थी। पायलट बनने में सरला को पति का भरपूर सहयोग मिला।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق